Friday, July 8, 2016

आईएस में शामिल होने गए केरल के 15 मुस्लिम युवक

इन सब स्थिति का जिम्मेदार है "वर्तमान शिक्षा प्रणाली|"
वर्तमान शिक्षा प्रणाली हमारे बच्चों को लाभोन्मादी,कामोन्मादी और भोगोन्मादी के अलावा और किसी बात की शिक्षा नहीं दे रहा है| इसे शिक्षा कहना भी उचित नहीं है|
आप कुछ भी पढ़ाई करो, किसी भी पद में नौकरी करो... बस पैसा कमाना ही उद्देश्य रह गया है| अगर मानवीयता की झलक दिखाई भी देती है तो उनके अपने संस्कार है यह वर्तमान शिक्षा प्रणाली से तो संभव नहीं|
अधिक से अधिक पैसा कमाने की होड़ में हमारे बच्चों को यह भी नहीं दिखाई देता कि वो कौन सा तरीका अपना रहे हैं उसका परिणाम क्या होगा? बस चाहिए पैसा!
किसी भी टीवी चैनल या यू ट्यूब चैनल को ब्लॉक करने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला| कल कोई दूसरा चैनल खुल जाएगा|
यदि सही मायने में आप (केंद्र सरकार) देश और संसार में शांति चाहती है तो आपको बाकी राज्यों के साथ सहयोग करते हुए "शिक्षा के मानवीयकरण " की आवश्यकता है|
साथ ही सरकारी कर्मचारियों के मानसिकता पर भी कार्य करने की आवश्यकता है|तभी आपको स्थाई समाधान की ओर दिशा बनेगी अन्यथा नहीं|