Monday, March 4, 2019

एक आवेशित व्यक्ति का प्रभाव

हमारी एक सहयोगी ने दुखी हो बताया कि उनका 4 वर्षीय नाती टी वी देख देखकर कहने लगा हैं -"चलो हम लोग भी बंदूक चलाएँगे।"
और साथ ही कह रही थी कि कई मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयं को भय से घर में बंद कर लिया है और कह रहे थे हम सब यह घर छोड़ कर चले जाएँगे।
देखिये एक नासमझ व्यक्ति ने 44 सैनिकों पर हमला किया। परिणामस्वरूप सारे देश में आक्रोश की लहर फैल गई।
क्या उसने एक मिनिट जरा सा भी यह सोचा कि उसके एक इस गलत कार्य से कितने मुस्लिम समुदाय के भाई-बहन भय में आ जाएंगे?
उस एक गलती का परिणाम... आज दोनों देशों में युद्ध की स्थिति आ गई!!!!
.
एक जागृत मानव, भ्रमित मानव के सारे आवेश को अपने में समा लेता है जैसे यह धरती सूर्य के आवेश को अपने में समा लेती है...पर भ्रमित मानव भ्रमित मानव के आवेश को हजम नहीं कर पाता और वह और दोगुने आवेश के रूप में व्यक्त होता है... और इसका परिणाम कभी भी अच्छा नहीं होता।
हमें बहुत दूर जाने की आवश्यकता नहीं है...उदाहरण हमारे सामने ही है।
सीरिया के आवेश को कुचलने के लिए रूस ने जो तरीका अपनाया पूरा सीरिया बर्बाद होगया। एक एक दिन में कई कई बच्चों की लाशें कफन में लपेटे दिखाई देती थी।
अफगानिस्तान जिसे अमेरिका ने हथियार देकर रूस के खिलाफ तैयार किया (सूचनानुसार) जब वे अमेरिका के लिए खतरा हो गया तो उसे दबाने की भरसक कोशिश की गई। (जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है स्वयं उसमें गिर जाता है)
इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद और जंग में अपने सैनिकों के बेवजह मृत्यु से परेशान अमेरिका ने अंत में अपने सैनिकों को वापस बुलाया और कहा इसमें सभी देश इसमें सहयोग करें व अपने सैनिकों को भेजें। (सूचनानुसार)
जहाँ तक मैंने समझा कि अधिकतर जंग धर्म/ आस्था/ जेहाद के नाम पर लड़े जा रहे हैं। और कहीं धन (प्रतीक) के लालच में याने हमने जिसे "माना हुआ" या जो हमारी "मान्यता" है उसके लिए हम अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। हथियारों का व्यापार कैसे बढ़े इसका भी प्रयास दिखता है।
इसमें इनकी कोई गलती नहीं है -जिसने जिसको महत्वपूर्ण माना हुआ है उसने इसके लिए अपना सब कुछ लगा दिया।
और जब सही का प्रस्ताव उनके सामने आएगा तो वे सही के लिए अपना तन मन धन लगाएंगे।
ऐसे वातावरण तैयार करने की ज़िम्मेदारी उनकी सबसे पहली है जिसे सर्वप्रथम सही की सूचना प्राप्त हो गई है। अपनी (जीवन की) ताकत को पहचाने और उसे सही समझकर सही के लिए लगा दिया जाए (एक प्रस्ताव)।
.
एक बार समझदारी का वातावरण (स्वयं को सुरक्षित रखते हुए) तैयार हो जाए फिर सारे आवेश, पीड़ा, दुख, भय, आतंक, क्रोध उसमें विलय हो जाएंगे।
एक महत्वपूर्ण बात कैसी भी विपरीत परिस्थिति सामने आए "आशा" न छोड़ें। 

No comments: