Friday, January 24, 2014

पीचडी

एक बच्चा जब अपनी पढ़ाई शुरू करता है माता-पिता के साथ वह भी इंजीनियर, डॉक्टर इत्यादि के सपने देखना शुरू करता है| (इन सब पदों के पीछे स्वयं व अपनों के लिए सुविधा का इंतजाम ही है|)
कुछ entrance exams (प्रवेश परीक्षा) के बाद उसका चयन होता है|
महँगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है, अगर उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं तो माता -पिता कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं पर यह सभी को ज्ञात है कि ऐसे कॉलेजों का वातावरण कैसा होता है?
नतीजतन बच्चा सिर्फ आसमान में ही उड़ने के ख्वाब देखने लगता है|
उसे काफी प्रयास करने के बाद किसी अच्छे युनिवर्सिटी में एक अध्यापक की नौकरी मिलती है| अपने वह कई साल वहाँ पढ़ाने (तकनिकी ज्ञान) में लगाता है| तभी उसे अचानक पता चलता है कि इस जॉब (सम्मानीय शब्द) को बचाए रखने के लिए उसे पीचडी करना आवश्यक है| 
और पीचडी एक ऐसी बला है जो हर किसी के बस की बात नहीं है यदि पढ़ते पढ़ते ही (बगैर किसी ब्रेक के ) कर ली जाए तो ठीक है वर्ना...
मेरे जानकारी में ऐसे एक दो कुछ लोग हैं जो लगभग अपनी मानसिक संतुलन खोने की स्थिति में थे वह तो भावनात्मक सहयोग मिलने से ऐसी स्थति से स्वयं को निकाल पाये| 
अगर आप में क्षमता भी है तो भी आगे की प्रक्रिया इतनी जटील है (मार्गदर्शक प्रिय, हित, लाभ दृष्टि के चलते भावनात्मक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ते) कि ये खून के आँसू रुला डालते हैं| 
यदि आप अच्छी खासी रकम जुगाड़ कर सकते हैं इनकी (मार्गदर्शक की) चमचागिरी कर सकते हैं तो आपकी पीचडी थोड़ी आसान हो जायेगी| 
खैर आधी उम्र बीतने के बाद जब आपको पता चलता है कि यह डीग्री अत्यंत आवश्यक है तो उस समय हालात होती है "ना घर के ना घाट के"...आप ठगे से महसूस करते हैं|
४५-४६ की उम्र में भी पीचडी की तैयारियों में लगे हुए हैं और इसे पूरा करने के लिए कई बार लोग ऐसे कार्यों को हाथ में लेते हैं जो इनके अहं को ठेस पहुंचाते हैं क्योंकि इसने आसमान से जमीन का सफर करना तो सीखा नहीं है|
अब बताइए इस बच्चे ने जो अब प्रौढ़ हो चूका है ने क्या जिंदगी जिया?
ना कभी खेतों में श्रम किया ना कभी कोई जीवन जीने की कला सीखी, ना ही शादी कर पा रहा है (कुछ खुशकिस्मत हैं जिन्हें उनके हमसफ़र मिल गये|) ना ही माता-पिता को समय दे पा रहा है खुशियाँ तो मीलों दूर...
अब अगर वह निर्णय लेता है कि उसे यह जॉब छोड़ कर कुछ और करना है तो वह क्या करे?
श्रम (प्रकृति के साथ किया गया कार्य) करना सीखा होता उसके महत्व को जाना होता तो समृद्धि के भाव में जीता पर अब वह समृद्धि (जिस शब्द को उसने कभी जाना नहीं उसके लिए तो समृद्धि का अर्थ खूब सारा पैसा है) के लिए शॉर्ट कट तरीके खोजता है जो "स्वयं के प्रति सम्मान और स्वयं में आत्मविश्वास" तो कतई नहीं ला सकता|

अत: मेरी उन माता-पिता से विनम्र प्रार्थना है कि आप अपने बच्चों को जरुर इंजीनिअर, डॉक्टर इत्यादि की शिक्षा दें पर साथ ही उन्हें धरती व मिट्टी से प्रेम करना सिखाएं,श्रम व मानव/ संबंध इसके महत्व को भी समझाएं ताकि वे "स्वयं में आत्मविश्वास और स्वयं के प्रति सम्मान" के भाव में, मूल्यों में जीते हुए अखंड समाज व सार्वभौम व्यवस्था में अपनी भागीदारी कर सके|
इसके लिए आपको "सही समझ" क्या है? यह सूचना प्राप्त करनी आवश्यक है| कृपया ध्यान देवें| 
एक बच्चे को "समझदारी" देने की जिम्मेदारी सर्वप्रथम माता-पिता की, फिर परिवार, फिर आस पास के लोग उसके पश्चात आखरी में शिक्षक की होती है ...
अत: स्वयं "समझदार" बनें और अपने बच्चों को यह अच्छा वातावरण घर में देवें| 
और जो पीचडी कर रहे हैं उनके सगे-सम्बन्धियों/ मित्रों से निवेदन है कि उन्हें भावनात्मक संबल देवें और उनका हौसला बढ़ाते रहिये ताकि उन्हें अकेलेपन का एहसास ना हो और अपनी इस मंजिल को वे प्राप्त कर सकें|
All the best and good wishes for PhD students :)

हम निरंतर खुश क्यों नहीं?

चलिए इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने का एक छोटा सा प्रयास किया जाये|
आखिर हमने अब तक अपनी मर्जी का ही तो सारा कुछ किया..पढ़ाई, व्यवसाय, नौकरी, सारे शौक गहनों, कपड़ों से लेकर गाड़ियाँ, घर, बीवी तक सब कुछ अपनी ही पसंद से चुना फिर भी ये खुशियाँ हमको निरंतर क्यों नहीं मिलती? या फिर कई मीलों दूर नज़र आती है| आखिर क्या कमी रह गई?

मेरा मानना है कि इन सबमें एक महत्वपूर्ण चीज छुट गई और वह है "संबंध"|
इसी संबंध व संबंधी की खुशियों के लिए सारी उर्जा लगा दी पर ना ही संबंधी खुश और ना ही स्वयं जिसने वह उर्जा लगाई|

आज हम सभी किसी ना किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं जैसे सामाजिक सेवा का कार्य, किसी संस्था में, शिविर में, खेती बाड़ी में इत्यादि|
आखिर  हुआ क्या ?
==========================
"कार्यक्रम प्रधान हो गया और "समझ" व "मानव/संबंधी" पीछे छुट गया जो एक मात्र मेरे खुश रहने का आधार है| मेरे सारे कार्य-व्यवहार सिर्फ मानव/ संबंध के लिए ना होकर "सुविधा/कार्यक्रम " के लिए हो गया| मुझे यही वजह लगती है कि हम निरंतर खुश नहीं है| "
आपको क्या लगता है?

(इसे स्वयं में जाँचे, माने नहीं|)

Saturday, January 11, 2014

प्रमाणीकरण एक आवश्यकता

एक लोहे का परमाणु (पदार्थ अवस्था) भी आप कुछ भी कर लीजिए वह लोहा ही रहेगा| (परिणामानुशंगी)

एक आम का बीज, नीम का बीज, करेले का बीज (प्राणावस्था) भी किसी भी अनुकूल स्थिति में जब भी उगेगा तब जिस पौधे या पेड़ का बीज हो वही होगा| (बीजानुशंगी)

एक गाय, शेर या बिल्ली का आचरण भी उसके वंश के अनुसार होगा| एक गाय कभी शेर नहीं बन सकती और एक शेर कभी गाय नहीं बन सकता|

ये सभी प्रमाणित है और सार्वभौम व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं| ये किसी भी स्थिति में अपने आचरण का त्याग नहीं करते और ना ही इन्हें प्रमाणित होने पर कोई पदक दिया जाना है|

और मानव अवस्था/ ज्ञान अवस्था को देखिये...क्या आचरण होना चाहिए? मानव है तो मानवीयतापूर्ण आचरण से कम में चलेगा क्या? हर स्थिति में यह आचरण होना चाहिए कि नहीं? (संस्कारानुशंगी)
पर यहाँ तो यह हाल है कि एक फूलझड़ी (किसी आवेशित परमाणु/ मानव द्वारा) लगी नहीं कि सीधे रॉकेट बन आसमान में ब्लास्ट हो जाते हैं|
क्या हम एक लोहे के टुकड़े, एक चूहे, बिल्ली से भी गए गुजरे हैं कि अपने आचरण में रह नहीं सकते?
"प्रमाणित होना " कोई गोल्ड मेडल की प्राप्ति के लिए नहीं| यह एक आवश्यकता है| हर मानव की आवश्यकता है जैसे लोहे का कण कहीं भी हो लोहा ही रहेगा वैसे मानव कहीं भी हो उसे मानव के आचरण में ही होना चाहिए|
तभी हम सार्वभौम व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभा पायेंगें/ भूमिका का निर्वहन कर पायेंगें|
वरना इस सृष्टि को हमारी कोई आवश्यकता भी नहीं है|
=======================
जांचिए प्रमाणित होने की आवश्यकता है कि नहीं?

Thursday, November 14, 2013

व्यवस्था या अव्यवस्था?

एक एक ईंट को सजा कर घर बनाने में लग जाते हैं कई साल...
उसे तोड़ने में लगते हैं मात्र १ या ३ दिन|

शरीर की व्यवस्था बनाये रखने में लगते हैं प्रतिदिन संयम और सुन्दर भावों/ मूल्यों का बहाव...
शरीर की इस व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए चाहिए मात्र एक ऋणात्मक आवेश (बुलडोजर चलाने जैसा)...
क्या चाहिए? व्यवस्था या अव्यवस्था? आपके हाथ में है सब कुछ|

ईर्ष्या, शिकायत भाव भी एक प्रकार का आवेश ही है इस प्रकार के ऋणात्मक भावों में जीने वाले मानव तो मुझे कभी आबाद नहीं दिखे...
क्यों ना हम इसके बजाय स्वागत और प्रेम भाव से भरे हुए हों?

अव्यवस्था से प्रभावित या पीड़ित होना भी एक प्रकार का आवेश ही तो है इससे प्रभावित होने की बजाय समझ, समाधान पर कार्य- व्यवहार किया जाए|

इतना महत्वपूर्ण मानव तन मिला है उसे इस तरह व्यर्थ में क्यों गवाएं?
क्यों ना इसकी सार्थकता/ सदुपयोगिता पर ध्यान दिया जाये?

Thursday, October 17, 2013

संवेदनशीलता



जी संवेदनशीलता ऐसा शब्द है जिसके बगैर आप किसी मानव को मानव ना कहकर हैवान कहेंगें...यदि यह संवेदनशीलता समझ के अनुसार चलने लगती है तो कहलाता है "संज्ञानशीलता"|
मैंने यह विषय इसलिए चुना क्योंकि  मैंने यह कई बार एहसास किया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली हमें कहीं बेहद दूर लेकर जा रही है...
मैंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी "मनुष्य शाकाहारी या मांसाहारी?"
इस पोस्ट को मैंने इसी ब्लॉग पर भी शेअर किया था..
http://life-chetna.blogspot.in/2010/01/blog-post_23.html

तो इस पोस्ट को एक मेरी फेसबुक मित्र ने चर्चा का विषय बनाया और उसमें आमंत्रित किया| यह सब एकदम से अचानक हो गया मैं इस डीबेट के लिए तैयार नहीं थी फिर भी शामिल हुई..

तो एक लंबी और मानसिक तनाव देती एक चर्चा से पहली यह बात निकल कर आई कि मनुष्य "सर्वाहारी" (Omnivorous) है और उसमें (मनुष्य में ) ऐसे सारे एंजाइम होते हैं जो मांस का पाचन कर सकते हैं...जब मैंने यह पूछा कि जैसे हम फलों का सेवन ऐसे ही बगैर पकाए कच्चा या फिर जूस निकाल कर कर सकते हैं वैसे क्या आप एक गाय, बकरी आदि का कर सकते हैं? तो कहा गया कि एक मानव को एक मांसाहारी की तरह नहीं रहना चाहिए वह एक सर्वाहारी है और हमें वह जो भी खाता है उसका सम्मान करना चाहिए...

और एक प्रश्न मुझसे पूछा गया कि एक जीव की हत्या से आपको दुःख होता है पेड़-पौधे में भी तो जीवन होता है उसे काटने में आपको दुःख क्यों नहीं होता?
अब देखते हैं "सर्वाहारी" मुझे जितनी सूचना प्राप्त है सर्वाहारी "Omnivorous" अर्थात जो सब कुछ खा सकता है..सब कुछ खा लेना मतलब तो और भी ज्यादा घिनौना हो गया...मैंने एक सर्वाहारी के अंतर्गत एक उदाहरण पढ़ा था "कॉकरोच" ...तो क्या हम अब कॉकरोच के तुल्य हो गए हैं? इतना भी मत गिराओ भाई मानव को...मांसाहारी तो फिर भी ठीक- ठाक है|

अच्छा तो एक दूसरा प्रश्न था पेड़ पौधे को जब हम काटते हैं तो वह पीड़ित नहीं होता उसे दर्द नहीं होता...जैसे एक जीव को होता है उसमें भी तो जान होता है...तो यह प्रश्न बेहद महत्वपूर्ण है और इसका उत्तर भी है पर समय आने पर इस बातचीत होगी...इस प्रश्न को कृपया भूलें नहीं।

एक और कमेन्ट था..anything that your body can digest and gives you energy is food . any food that suits your taste can be and should be consumed to satisfy your hunger and drives arising due to it. Any food consumed in excess is harmful even "milk" or even "rice". God has given you brain, chose your own food instead of debating here. Best practices are to learn from others mistake. Never consume food that has an history of harming human race (people similar to you). Its not about being VEG or NONVEG its about chosing the best amongst what you have been bestowed by the almighty.

God has given you brain--- ठीक है भगवान ने आपको दिमाग दिया है (भगवान कौन है कैसा है? कभी देखा है?) चलिए ठीक है...अब आपको एक विकसित दिमाग मिल ही गया है तो दूसरों की गलती देख कर सीखने के लिए? कि समझ पूर्वक चलें ताकि गलती हो ही ना...ध्यान से सोचने की बात है..जब आपसे कोई यह कहे कि मैं हर दिन एक सेब या केला सबेरे सबेरे खाता हूँ तो आप खुश होंगे और उसकी प्रशंसा भी करेंगें कि वाह भाई तुमने तो अपनी सेहत का अच्छा ध्यान रखना सीख लिया...पर कोई आपसे यह कहे कि मैं रोज सबेरे एक गाय/ बकरे/मुर्गी या कुत्ता/बिल्ली/छिपकली (जैसा चीन में होता है) का रोज एक गिलास खून (जूस) पीता हूँ तो आप क्या कहेंगें? यह तो पागल है या फिर हैवान कहेंगें ना?

जब मैंने ऐसा ही प्रश्न किया तो उत्तर मिला..."don't compare sabji with jeew ka khoon... there are medicines and drugs that you intake made from raw blood cells of animals.. there is a lot to learn.. first understand that an omnivorous is actually a herbivorous who can eat and digest non veg too!"
एक गिलास सब्जी या फल की रस के बजाय मैं अगर एक गिलास जीवों का खून पीने को कहूँ तो वे गुस्सा हो जाते हैं..इसका मतलब है कि फलों का रस पीना हमारे लिए "सहज" है अत: स्वीकार्य है और जो सहज नहीं है वह हमें स्वीकार नहीं..यही पीड़ा का कारण है...

अब ये कहते हैं कि दवाइयों में इनके खून का प्रयोग होता है..ये तो और भी भयंकर बात है...और हमने कई बार बताया भी नहीं जाता कि आपको जो दवाइयाँ दी जा रही है वह "शाकाहारी" या "मांसाहारी" है| मुझे इस प्रकार के प्रयोगों की आवश्यकता भी नहीं लगती| हमने जिस चीज के लिए जीवों की हत्या की उसके साथ कई प्रकार के अमानवीय प्रयोग कर रहे हैं वह बेहद दुखद है| कॉस्मेटिक के लिए इन बेजुबानों पर प्रयोग किये जाते हैं...तो जो चीज चाहिए वह पौधों से भी मिल जाता है..जैसे "ओमेगा ३ " के लिए एक मछली शायद "साल्मोन" को मारा जाता है जबकि यह ओमेगा ३ "अलसी" के बीज में मिल जाता है...

ये दुहाई देंगें कि मानव जाति की सुरक्षा के लिए ऐसा करना हमारी मजबूरी है...पर यह मजबूरी नहीं यह पूरी तरह से लाभ दृष्टि है..और इस दृष्टि के चलते ये कब "मानव " को मार कर दवाइयाँ बनाने लगे कह नहीं सकते...इनमें दया नाम की कोई चीज नहीं दिखती..

जब मैंने कहा इस जीव की आँखों में झांको फिर तुम कभी उसे मार नहीं सकते...तो ये Higher study बच्चे का कमेन्ट देखिये..."gulab ka fool kabhi apne gamle se tod kar bhagwaan ko chadhaya hai? mujhe to bahut dukh hota hai.. haan par bazaar se khareed ke kayee baar chadhaya hogaa.. mujhe bazaar me khade bakre ki aankh me to kuchh nazar nahi aataa shayad main kahaniyaa achhe nahi bana pata isliye :P "

अब इस मानव की दृष्टि देखिये  सबसे पहले तो उसने सामने वाले की भावना को समझने का प्रयास ही नहीं किया...और इन्हें बाज़ार में खड़े बकरे में केवल अपना भोजन नज़र आता है..उसने कभी यह समझने का प्रयास नहीं किया कि यह बेजुबान जीव में अगर कुछ हरकत हो रही है तो वह क्यों? आखिर उसमें ऐसा क्या चीज है..हम सबके पास कोई ना कोई पालतू पशु होंगे या फिर रोज आपके घर के पास एक गाय खड़ी होती है...इस इंतज़ार में कि उसे कोई एक रोटी दे दे..उसकी आँखों में मुझे तो एक चमक नज़र आती है...पाबला भैय्या (ब्लॉगर) का मैक देखो कितनी बदमाशी करता है.. भैय्या कितने बार उसकी पोस्ट शेअर करते हैं  आखिर कुछ तो है ना उस जीव में कि हम उससे प्रेम करते हैं और यदि आप उसे भाव को नहीं समझ सकते तो यह "मानवीय गुण है अमानवीय" इसे जांचने की जरुरु़त है|

इस चर्चा ने मुझे यह सोचने पर और मजबूर कर दिया कि हम बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे हैं? जितनी ज्यादा डीग्री उतने ही असभ्य होते जा रहे हैं? संस्कार तो किसी में नहीं दिखता..अगर अच्छी प्रवृत्ति भी है भी तो वह उनके खुद के पिछले शरीर यात्रा और परिवार से मिली शिक्षा के कारण ही है ऐसा मेरा "मानना" है "जाँचना" अभी शेष है..वर्तमान शिक्षा प्रणाली से तो यह असम्भव है...

मुझे याद आता है ९वी कक्षा में हमें एक मेढक दिया गया था डिसेक्शन के लिए...उसे हमारे ही सामने क्लोरोफार्म से बेहोश किया गया..फिर सबके ट्रे में एक एक मेढक...बेहद दुखद क्षण था..मैंने तो यह अपने इच्छा विरुद्ध कार्य किया था..मेरी एक सहेली थी अंजू उसके ट्रे के मेढक को होश आ गया वह अपना मुँह खोलने बंद करने लगा उसे देख अंजू घबरा गई उसने कहा" मैम इसे होश आ गया..." इस टीचर ने जो कहा वह मुझे आज तक याद है.."उसका हार्ट काट कर फेंक दो"

"उसका हार्ट काट कर फेंक दो"? यह वाक्य जैसे तीर सा चुभा..क्या यही हमारी जिम्मेदारी है हम कितने गैर जिम्मेदार हो गए हैं? यह शिक्षक मुझे आज तक याद है क्योंकि उसने एक गैर जिम्मेदाराना बयान व्यक्त किया था..

और मुझे इसकी अनावश्यकता का अहसास तभी हो गया था..हमें इसकी आवश्यकता ही नहीं..छोटी सी कक्षा से बच्चों से डिसेक्शन करवाना उसे अमानवीयता और असंवेदनशील बनाने की ओर पहला कदम है...हर बच्चा डॉक्टर नहीं बन सकता..और जो बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें प्राकृतिक या फिर किसी दुर्घटना में शिकार हुए मृत जानवर का शरीर उपलब्ध करवाया जा सकता है|  

कुल बात वर्तमान शिक्षा प्रणाली कैसा मानव तैयार कर रही है यह बेहद चिंतनीय विषय है इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है..
============================
 
“The simplest acts of kindness are by far more powerful then a thousand heads bowing in prayer.”
― Mahatma Gandhi

(चित्र गूगल से... आभार...)

Saturday, September 28, 2013

संगीत


एक संगीत सभा का महाआयोजन था..वहाँ एक से बढ़ कर एक वाद्य यन्त्र, गायक और नृत्य में पारंगत महारथी थे .. आयोजन शुरू हुआ..पर यह क्या सब अपनी अपनी धुन में यंत्रों को बजाने लगे, सभी गायक अपने- अपने गीत गाने लगे और नृत्य में पारंगत सभी महारथी अपने अपने पसंदीदा धुनों पर नृत्य करने लगे...
अब आप इसे संगीत कहेंगे या शोर?
===============
इस धरती में रहने वाले लोगों का भी यही हाल है..ये सभी "सत्य" की परिभाषा अलग अलग माने बैठे हैं. बाकी ३ अवस्था (पदार्थ, प्राण और जीव ) तो उस वास्तविकता/ सत्य के संगीत में रंगे हुए हैं पर जब से मानव अस्तित्व में आया तब से संगीत दिन ब दिन बेसुरा होता जा रहा है...
=============
जबकि वास्तव में "सत्य" एक ही है उससे निकलने वाली ताल भी एक ही है..यह जैसा है वैसा ही रहेगा ...यह पहले भी था, अब भी है और कल भी ऐसा ही रहेगा..यह "नित्य वर्तमान" है.

हम सभी को इस ताल के अनुसार होना है तभी एक मधुर संगीत का सृजन होगा और इस अस्तित्व द्वारा आयोजित संगीत सभा की कभी ना खत्म होने वाली एक शानदार शुरुआत होगी ....


(चित्र गूगल से..आभार) 

Friday, September 13, 2013

टापू और मानव

समंदर के बीच एक छोटा सा टापू था जिसमें मुश्किल से कोई १००-२०० लोग रहते थे.
इस सुन्दर टापू में आराम से खुशी खुशी इनका गुजर बसर चल रहा था..समस्याएँ थी पर इतनी कि वह गौण की जा सकती थी...
इनमें से कुछ लोगों के २ समूह थे जो इतने में खुश नहीं थे. वे कुछ और करने की इच्छा रखे हुए थे.
एक समूह के लोगों ने उस टापू में एक जगह जिज्ञासावश खोदना शुरू किया उन्हें कुछ चमकीले पत्थर मिले उसे अन्य लोगों को दिखाया तो कईयों ने उस एक चमकीले पत्थर के बदले उन्हें बहुत सारी खाने - पीने की वस्तुएँ दी फिर धीरे धीरे वस्तु के बदले कोई कागज जैसा प्रतीक आ गया.
धीरे धीरे लोग उस चमकीले पीले पत्थर को आभूषणों की तरह पहनकर गौरान्वित महसूस करने लगे.
दूसरा भी एक समूह था जो प्रकृति की सुंदरता, उसके अद्भूत तालमेल और मनुष्य कौन और उसका प्रयोजन क्या...इन सब रहस्यों का पता करने निकले, उन्होंने तो पहले इस टापू को देखा फिर एक छोटी सी नाव बनाकर समुद्र सैर के लिए निकल गए...कई मीलों की यात्रा के बाद उनको एक और सुन्दर और प्राकृतिक संसाधनों से भरा समृद्ध टापू मिला और भी टापू उन्होंने देखा जिसमें केवल पत्थर मिट्टी थे...खैर इस यात्रा में वे प्रकृति के रहस्यों से वाकिफ हुए और मानव का प्रयोजन क्यों..यह बात समझ आई.
जब वे वापस अपने टापू पर आये तो ये देखकर दंग रह गए कि यह सुन्दर टापू अब खदानों में तब्दील हो चूका था...पेड़- पौधे और जीव जंतु के लिए शायद ही कोई जगह बची थी...सभी तकलीफ़ में थे...जगह जगह खदानों में पानी भरने लगा था..लोग चमकीले पीले पत्थर के पीछे पागलों जैसे आपस में लड़ने लगे ...लोग भूख से तड़प रहे थे...दूसरे समूह को यह सब देखकर पीड़ा हुई और वे इन सबका कारण भी समझ रहे थे...
अब इन भले और समझदार मानव के समूहों ने अन्य लोगों को समझाने की बेहद कोशिश की.
कुछ लोग समझ के क्रम में आने लगे और वे सब साथ मिलकर इस टापू के लोगों में शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फ़ैलाने का प्रयास किया साथ ही इस टापू को पहले जैसा बनाने का प्रयास भी कर रहे थे.
चूँकि लालची व भ्रमित मानवों का कार्य कुछ ज्यादा ही खतरनाक हो चला था अब भी वे इस चमकीले पीले पत्थर के मोह में ही थे...समझदार मानव के समूह ने देखा कि अब यहाँ और नहीं रहा जा सकता तो उन्होंने एक बड़ी सी जहाज तैयार की और सभी लोगों को साथ चलने को कहा किन्तु भ्रमितों ने ध्यान नहीं दिया.
समय की कमी को देखते हुए भले मनुष्यों के समूहों ने जितने मुसाफिर जाने को तैयार थे उन सबको साथ लेकर अपनी अगली यात्रा शुरू की और उस सुन्दर टापू पर पहुँच गए और उनके समझदारी पूर्वक कार्य व्यवहार से वह टापू और भी ज्यादा समृद्ध और लोग निरंतर सुखी समृद्ध हो गए..उन्हें किसी बात की पीड़ा नहीं थी क्योंकि ये हर घटना के नियम को जान चुके थे और उसके अनुसार ही उनका मानना, पहचानना और निर्वाह करना हो रहा था. 
और इधर पुराने वाले टापू का दृश्य कुछ इस प्रकार था...
टापू पानी में डूब चूका था..पैर रखने की भी जगह नहीं थी ...वे चमकीले पीले पत्थर को अपने सीने से चिपकाये मृत्यु की गोद में सामने लगे. 
आज भी यदि कोई उस टापू के पास से कोई गुजरता है तो दूर से उनको कुछ चमकीली चीज दिखती है ये उन्हीं मरे हुए लोगों की भटकती आत्मा (जीवन) है जो अब कई सदियों तक इस टापू पर दोबारा मानव शरीर तैयार होने तक का इंतज़ार करते रहेगी...भटकती रहेगी.
=====================
(नोट- यह एक काल्पनिक कहानी है )      

       

Thursday, September 12, 2013

नए भूमि अधिग्रहण कानून का क्या होगा फायदा?

इस शीर्षक से मैंने यह लेख पढ़ा...

केंद्र सरकार का नया भूमि अधिग्रहण बिल लोकसभा से पास हो गया है और अब राज्य सभा से भी मुहर लगने के बाद यह ब्रिटिश कालीन करीब 120 वर्ष पुराने कानून की जगह ले लेगा।

नया कानून किसानों की जमीन के जबरन अधिग्रहण की इजाजत नहीं देता।

लेकिन यदि रक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर सरकार उनकी भूमि का अधिग्रहण करेगी तो उन्हें उचित मुआवजा पाने का हक होगा।

इस बिल में किस तरह की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा इसका अधिकार राज्यों को दिया गया है। साथ ही राज्यों को अपना भूमि अधिग्रहण कानून बनाने की भी छूट होगी। मगर राज्यों के कानून में मुआवजा और पुनर्वास किसी भी सूरत में केंद्रीय कानून से कम नहीं होगा।

लोकसभा में बिल पर हुई बहस का जवाब देते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि दो वर्ष पूर्व लोकसभा में पेश किए गए भूमि अधिग्रहण बिल के मुकाबले मौजूदा भूमि अर्जन विधेयक में लगभग 158 छोटे बड़े संशोधन किए हैं। जिसमें 28 बड़े संशोधन हुए हैं।

इसमें 13 संशोधन स्थायी समिति और 13 संशोधन शरद पवार की अध्यक्षता वाली समिति और दो संशोधन विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज की संस्तुति पर किए गए हैं।

कानून में न सिर्फ जमीन के उचित मुआवजे का प्रावधान किया गया है बल्कि भू स्वामियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन की पूरी व्यवस्था की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहण पर किसानों को बाजार भाव से चार गुना दाम मिलेंगे जबकि शहरी इलाकों में जमीन अधिग्रहण पर भू स्वामी को बाजार भाव से दोगुने दाम मिल सकेंगे।

इसके बाद जमीन का जबरन अधिग्रहण भी नहीं किया जा सकेगा। प्राइवेट कंपनियां अगर जमीन अधिग्रहीत करती हैं तो उन्हें वहां के 80 फीसदी स्थानीय लोगों की रजामंदी जरूरी होगी।

फिलहाल देश में जमीन अधिग्रहण 1894 में बने कानून के तहत होता है।

नए कानून के लागू होने से बहुफसली सिंचित भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सकेगा। जमीन के मालिकों और जमीन पर आश्रितों के लिए एक विस्तृत पुनर्वास पैकेज की व्यवस्था की गई है।

इस कानून में अधिग्रहण के कारण जीविका खोने वालों को 12 महीने के लिए प्रति परिवार तीन हज़ार रुपए प्रति माह जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी प्रावधान है।

पचास हजार का पुनर्स्थापना भत्ता, प्रभावित परिवार को ग्रामीण क्षेत्र में 150 वर्ग मीटर में मकान, शहरी क्षेत्रों में 50 वर्गमीटर ज़मीन पर बना बनाया मकान दिए जाने का प्रावधान भी इस कानून में किया गया है।

बिल में संशोधन सुझाया था कि जमीन डेवलपर्स को लीज पर देने का भी प्रावधान किया जाए, ताकि जमीन के मालिक किसान ही रहें और इससे उन्हें सालाना आय भी हो, यह संशोधन मंजूर कर लिया गया।

दूसरे संशोधन में कहा गया कि लोकसभा में सितंबर 2011 में बिल पेश किए जाने के बाद से अधिग्रहीत की गई भूमि के मूल मालिकों को 50 फीसदी मुआवजा देने का प्रावधान हो, सरकार 40 फीसदी पर राजी हो गई।

लिंक- http://www.amarujala.com/news/samachar/national/urgency-clause-controversial-land-acquisition-rehabilitation-resettlement-bill/


======================================================================
कुछ बिंदुओं पर ध्यान गया..

"यह ब्रिटिश कालीन करीब 120 वर्ष पुराने कानून की जगह ले लेगा।" 
========================
जैसा कि हम सबको विदित है कि ब्रिटिशों की दृष्टि क्या थी?

"ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहण पर किसानों को बाजार भाव से चार गुना दाम मिलेंगे जबकि शहरी इलाकों में जमीन अधिग्रहण पर भू स्वामी को बाजार भाव से दोगुने दाम मिल सकेंगे।"
======================
शहरी इलाकों का तो ठीक है..चलेगा पर किसानों को भूमि अधिग्रहण के बाद ४ गुना जो दाम मिलेगा..इससे वे अगर दोबारा कृषि योग्य उतनी ही भूमि खरीद पाते हैं तो ठीक है पर यदि ऐसा नहीं करते तो वह इन पैसों के खत्म होने के बाद इनकी क्या स्थिति होगी?
क्या इनको पूंजीपतियों का गुलाम बनना पड़ेगा?

" प्राइवेट कंपनियां अगर जमीन अधिग्रहीत करती हैं तो उन्हें वहां के 80 फीसदी स्थानीय लोगों की रजामंदी जरूरी होगी।"
=====================
अब इन प्राइवेट कंपनियों की दृष्टि का भी हम सभी को पता है. 

"इस कानून में अधिग्रहण के कारण जीविका खोने वालों को 12 महीने के लिए प्रति परिवार तीन हज़ार रुपए प्रति माह जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी प्रावधान है।"
====================
क्या यह सही है? श्रम ही तो मेरी पूँजी है प्रकृति के साथ कार्य करके ही तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है तीन हज़ार रुपए प्रति माह जीवन निर्वाह भत्ता तो भीख हुई और भीख मुझे स्वीकार नहीं.

" पचास हजार का पुनर्स्थापना भत्ता, प्रभावित परिवार को ग्रामीण क्षेत्र में 150 वर्ग मीटर में मकान, शहरी क्षेत्रों में 50 वर्गमीटर ज़मीन पर बना बनाया मकान दिए जाने का प्रावधान भी इस कानून में किया गया है।"
=======================
शहर वालों की बात छोड़ दी जाये...तो देखते हैं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावितों को 150 वर्ग मीटर में मकान दिया जा रहा है...क्या यह पर्याप्त है? 
अगर आपने उनकी कृषि योग्य जमीन अधिग्रहण की है तो उतनी ही कृषि योग्य जमीन दीजिए. ताकि उसे अपनी जीविका के लिए किसी पूँजी पतियों के आगे हाथ ना फ़ैलाने पड़े.

इंग्लैंड में यह स्थिति है कि वहाँ बड़े बड़े लैंड लॉर्ड हैं वे ही कृषि का कार्य करते हैं या तो मल्टीनेशनल कम्पनी करती हैं...और मध्यम वर्गीय परिवार नौकरी पर ही निर्भर है...उनके लिए जमीन खरीदना एक सपने की तरह है और खेती तो वे सोच भी नहीं सकते...(सूचना अनुसार) भारत में भी हम क्या वही स्थिती बनाने जा रहे हैं? इन किसानों से अगर भूमि धीरे धीरे छीन ली जायेगी तो ये क्या करेंगें?  
तुम्हारी (पूंजीपतियों की) गुलामी?


Friday, August 30, 2013

अन्धकार या उजाला?

क्या चाहिए हमें? 
क्या सहज स्वीकार होता है?
===========

लघु कथा-

एक घना जंगल था...घना अँधेरा छाया हुआ था उसमें कुछ लोग अँधेरे को कोसते हुए अँधेरे से होने वाले कष्टों का विस्तृत वर्णन, विश्लेषण बारम्बार करते हुए चले जा रहे थे. इन सबमें ही उनका महत्वपूर्ण समय जाया हो रहा था. इससे उनको स्वयं तो मानसिक पीड़ा हो ही रही थी साथ में चलने वाले अन्य लोग भी पीड़ित थे. 
अँधेरे में किसी भी वस्तु से टकराते हुए, तमाम प्रकार की आशंकाओं से पीड़ित, भयभीत व असुरक्षित महसूस कर रहे थे.
तभी एक शख्स को कुछ याद आया उसने अपनी जेब से २ वस्तुएँ निकाली..पहला एक मोमबत्ती और दूसरी माचिस.
इसे जलाते ही उनके चारों तरफ उजाला हो गया. उस उजाले में जब सारी परिस्थितियां स्पष्ट हुई तो वे स्वयं पे हँसे बिना नहीं रह सके. 
और कुछ देर बाद आसमान में उजाला हुआ...सूर्य निकल आया अब अँधेरे का नामोनिशान नहीं था. अब उन्हें अपना लक्ष्य स्पष्ट नजर आ रहा था.
==================
कुछ लोग अँधेरे से बहुत डरते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि अँधेरा का कोई अस्तित्व ही नहीं है.
कैसे?
इसे इस प्रकार देख सकते हैं... इसके पहले २ प्रश्न..
=> क्या आप कोई ऐसा स्रोत बता सकते हैं जिससे अँधेरा पैदा किया जा सकता है?
नहीं ना? 
=> और क्या आप ऐसा कोई स्रोत बता सकते हैं जिससे उजाला किया जा सकता है?
आप कहेंगें.."हाँ" और आप मुझे बहुत सारे स्रोतों के नाम गिनवा देंगें.
(जैसे दिया, कैंडिल, बल्ब, सूर्य इत्यादि)
====================
निष्कर्ष:-
तो इससे यह निष्कर्ष निकालता है कि उस स्रोत के अभाव में अन्धकार (आपकी आँखों की रचना के कारण) छा जाता है जबकि अस्तित्व में अंधकार जैसी कोई चीज ही नहीं. इस अन्धकार में भी कई जीव आसानी से देख सकते हैं..
====================
ठीक इसी प्रकार "समझ" रुपी "उजाले" के अभाव में "दुःख/पीड़ा/आवेश/मान्यताएँ" रुपी "अन्धकार" छा जाता है
और "समझ" रूपी उजाला होते ही सुख, समाधान और समृद्धि प्राप्त हो जाती है.

Thursday, August 29, 2013

पहचान

प्रत्येक मानव अपनी पहचान चाहता हैं इसके बगैर वह तृप्ति महसूस नहीं करता.

पर मेरी पहचान कैसे बनेगी?
मेरी पहचान मेरे जीने के तरीके से बनेगी.

कैसा जीना?
मानवीयतापूर्णआचरण में जीना...

लिंग, आयु, रंग, आकार, वंश, समुदाय, जाति, नस्ल, धन, पद, सम्प्रदाय, वाद, भाषा, देश, विभिन्न प्रकार के सामाजिक संगठन, हुनर इसके अलावा फेसबुक पर मित्रों की संख्या, उनकी टिप्पणियों और ब्लॉग पर होने वाली टिप्पणियों से हम अपनी पहचान समझते हैं तो यह एक बहुत बड़ा भ्रम है...

कुछ उदहारण पर गौर करते हैं.
जैसे :-

=> रंग-
यदि ऐसा लगता है कि गोरा या सांवला रंग से मेरी पहचान है तो जानिए मानव शरीर के रंग में विभिन्न्ताओं का कारण क्या है? इसके पीछे एक कण है जिसे मेलेनिन शब्द दिया गया है. यह मेलेनिन पिगमेंट सूर्य की रोशनी से निकलने वाले खतरनाक किरणों से हमारी रक्षा करती हैं जिसमें यह कण ज्यादा होता है उनका रंग सांवला व जिनमें कम होता है उनका रंग गोरा होता है.
अब यदि हमने शरीर की सुरक्षा प्रणाली को "सम्मान/ पहचान" से जोड़ दिया तो क्या यह सही है? 
वास्तव में यह सांवला रंग का मानव शरीर के कोशिकाओं की सुरक्षा प्रणाली ज्यादा बेहतर होती है बनिस्पत गोरे शरीर के.

=> वस्त्र-
मैं तो खादी/ सूती वस्त्र ही पहनती हूँ पर किसलिए?
शरीर की सुरक्षा हेतु या पहचान के लिए?

=>पद-
अब देखते हैं पद/ ओहदा (पोस्ट)
उदहारण लेते हैं "शिक्षक" पद का..
क्या शिक्षक पद में होने मात्र से ही मेरी पहचान है?
यदि मुझमें शिक्षक में जो पात्रता होनी चाहिए वह नहीं है तो मैंने इस पद के साथ न्याय नहीं किया. मैंने शिक्षक शब्द के अर्थ को समझा ही नहीं.
शिक्षक कक्षा में क्या पढ़ाता है इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उसका जीना है. यही जीना ही उसके अंदर आता है. वह बच्चा आपके हर क्रिया पर नज़र रखता है उससे ही वह सीखता है. और जिंदगी जीने के काबिल बनता है.

=> गुरु/ संत
यह भी एक पद ही है आप इन्हें अध्यापक/अध्यापिका कह सकते हैं.
क्या एक गुरु की पहचान उनके भक्तों की संख्या, २४ घंटे अनुयाइयों से घिरे होने, उनके एशोआराम से है?
या फिर इससे पहचान बनेगी कि उस गुरु/संत ने अपने जैसे कितने मानव को तैयार होने के लिए प्रेरित कर पाए. तो क्वालिटी कि क्वांटिटी?

=> राज्य (जिसे आपकी भाषा में देश कहा जाता है)
( राष्ट्र (धरती) एक, राज्य अनेक)
तो मैं किस राज्य (देश) में रहती हूँ इससे मेरी पहचान ठीक लगती है कि ऐसा सुनना ठीक लगता है?
" लोग जो मानवीयता पूर्ण आचरण में जीने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं फलाने राज्य के हैं.
उनकी समझने की गति बेहद अच्छी है.
वे हमको समझने और जीने में सहयोग करते हैं वे सम्पूर्ण मूल्यों (३० मूल्य) में बेहतर जी रहे हैं अत: हम उस फलाने राज्य/ खंड के सहयोग के प्रति कृतज्ञ हैं."

बाकी तो आप खुद ही समीक्षा कर सकते हैं 
========================

सर्वप्रथम मेरे आचरण/जीना पर ही सबका ध्यान रहेगा इसके पश्चात ही सामने वाला व्यक्ति इस बात की जाँच करता है कि इसने ऐसा सुन्दर आचरण कहाँ से पाया?
मुझे राजन महाराज जी की बात याद आती है उन्होंने एक बार कक्षा में ऐसा जिक्र किया था. जब वे पहली बार आदरणीय श्री ए. नागराज जी से मिले थे तो उनके आचरण से ही वे प्रभावित हुए थे. समाधि, संयम से प्राप्त ज्ञान की बात उन्हें पकड़ में आती नहीं थी.
आदरणीय श्री ए. नागराज जी की सरलता, व्यवहार से ही उन पर पूर्ण विश्वास बना तब जाकर उन्होंने जीवन विद्या पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया. अब वे कितना जी पा रहे हैं ये उनके मूल्यांकन का विषय है.
पर विद्या की सूचना को सरल से सरलतम बनाने व उसे हम तक पहुँचाने में उन्होंने व अन्य भाइयों -बहनों ने जितना योगदान/सहयोग किया है वह सराहनीय है शायद ही हम उनका ये ऋण चूका पायें...